DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

तीन कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

नई दिल्ली, एजेंसी। रोडेक फार्मा, रेनी स्ट्रिप्स और कृष्णा बिल्डस्पेस को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। इस्पात संरचनात्मक उत्पाद बनाने वाली कंपनी रेनी स्ट्रिप्स लिमिटेड ने दिसंबर 2025 में अपने के मसौदा दस्तावेज दाखिल किए थे, जबकि पशु चिकित्सा दवा क्षेत्र की कंपनी रोडेक फार्मा और विनिर्माण कंपनी कृष्णा बिल्डस्पेस ने इस साल जनवरी में दस्तावेज जमा किए थे। 

इन तीनों कंपनियों को 26-27 मई, 2026 के दौरान सेबी की टिप्पणियां प्राप्त हुई। सेबी की भाषा में टिप्पणी मिलने का मतलब आईपीओ लाने के लिए मंजूरी मिलना होता है। इन तीनों कंपनियों के शेयरों को बीएसई (बीएसई) और एनएसई (एनएसई) पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। रोडेक फार्मा का आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) होगा। 

Exit mobile version