DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

SECL ​​​​​​​मुआवजा वितरण में गड़बड़ी : CBI की रेड:मजदूर नेता और व्यवसायी के घर-दफ्तर में दबिश; सुबह 6 बजे से संपत्ति-दस्तावेजों की जांच

कोरबा। कोरबा में सोमवार को सीबीआई की टीम ने दो जगहों पर छापेमारी की है। मजदूर नेता और व्यवसायी के घर-दफ्तर पर कार्रवाई चल रही है। एसईसीएल के मुआवजा वितरण में अनियमितता के आरोपों के बाद अफसर दोनों जगहों पर संपत्ति और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, हरदी बाजार निवासी श्यामू (खुशाल) जायसवाल इंटक के जिला अध्यक्ष हैं। उनके घर पर सीबीआई की टीम सुबह 6 बजे से जांच कर रही है। इसके अलावा, दीपका में कटघोरा रोड निवासी व्यवसायी राजेश जायसवाल के घर और दफ्तर में भी सीबीआई ने दबिश दी है।

दोनों जगहों पर घर और दफ्तर के बाहर सुरक्षा बल तैनात हैं।

दोनों जगहों पर घर और दफ्तर के बाहर सुरक्षा बल तैनात हैं।

एसईसीएल के मुआवजा वितरण में अनियमितता

एसईसीएल के मुआवजा वितरण में अनियमितताओं के आरोपों के बाद सीबीआई जांच करने पहुंची है। इन दोनों पर आरोप है कि, फर्जी तरीके से मुआवजा लिया है और दूसरों को भी दिलाई गई है। दोनों जगहों पर घर और दफ्तर के बाहर सुरक्षा बल तैनात हैं। सीबीआई के अधिकारियों ने फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। जांच के बाद चीजें साफ होंगी।

व्यापारी राजेश जायसवाल और इंटक जिला अध्यक्ष श्यामू जायसवाल।

अपात्र लोगों को पहुंचाया गया लाभ

बताया जा रहा है कि, एसईसीएल खदान क्षेत्र से प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया गया है। इस मुआवजे के वितरण में कई गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थी। आरोप है कि, प्रभावित परिवारों को सही मुआवजा नहीं मिला, जबकि कुछ अपात्र लोगों को अनुचित लाभ दिया गया है।

दीपका में कटघोरा रोड निवासी व्यवसायी राजेश जायसवाल के घर और दफ्तर में भी सीबीआई ने दबिश दी है।

Exit mobile version