DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अपने ही क्वार्टर के अंदर मृत मिला Secl कर्मी….बल्गी कॉलोनी बांकी मोगरा…देखे पूरी खबर

बांकी मोगरा :– थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत बल्गी के क्वार्टर नंबर MQ K9 में निवासरत SECL कर्मी ओम शिवम वैष्णव अपने ही घर के अंदर मृत मिला।

पिछले दो दिनों से शिवम वैष्णव का दरवाजा नहीं खुलने और मुहल्ले में बदबू फैलने पर पड़ोसियों को किसी अप्रिय घटना होने की अंदेशा हुआ जिसके बाद पड़ोसियों ने इसकी जानकारी 112 टिम और थाना बाँकी मोगरा को दी, सूचना मिलने के बाद थाना बाकी मोगरा से एस आई नंदलाल टंडन के नेतृत्व में अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच क्वार्टरक अन्दर गए जहां ओम शिवम वैष्णव मृत अवस्था में औंधे मुंह पड़ा मिला।

जानकारी अनुसार मृतक अपने घर पर दो दिनों से अकेले था, इसकी मां अपने निजी कार्य से रायपुर गई हुई थी। मृतक नशे का आदि था इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि ज्यादा मात्रा में शराब सेवन करने के वजह से ये घटना घटी होगी।

फिलहाल शव को अभी SECL अस्पताल के मर्चुरी में सुरक्षित रख दिया गया है। मृतक के माताजी के वापस आने के बाद पुलिस कल सुबह वैधानिक कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को शॉप देगी।

बांकी मोगरा पुलिस सूचना पर मर्ग कायम कर पड़ोसियों से पूछताछ कर मर्ग की जांच कर रही है। मौत का असल वजह पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Exit mobile version