कोरबा। लर्निंग कासल स्कूल का द्वितीय वार्षिक उत्सव दिनांक 24 दिसंबर 2025 को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के डायरेक्टर विजय देवांगन ने की। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती निधि चौरसिया ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि ने बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए लर्निंग कासल स्कूल को क्षेत्र के श्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में से एक बताया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
