कोरबा। आज सुबह से ही जनपद पंचायत कोरबा में गहमा-गहमी दिखी। आज यहां जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। सभी जनपदों मेंं भाजपा ने परचम लहराया। कोरबा जनपद में भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित सदस्यों की जीत हुई। जिसमें बीज मती राठिया को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कौशिल्या बाई कंवर निर्वाचित हुईं। इस प्रकार से जनपद पंचायत का चुनाव संपन्न हुआ।
जनपद पंचायत कोरबा की अध्यक्ष बनी बीज मती राठिया, कौशिल्या बाई कंवर उपाध्यक्ष बनी
