DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सेजस मदनपुर: जोन स्तरीय प्रशिक्षण की शुरुआत

कोरबा। स्वामी आत्मानन्द विद्यालय रजकम्मा के सभागार में चैतमा जोन का एफएलएन अंतर्गत नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित प्रशिक्षण शुरू किया गया है। प्राचार्य राजीव जोगी, व्याख्याता विनोद जायसवाल, सीएसी जीवन सिंह मरकाम, मनोहर पैकरा, अनिल जगत ओंकार साहू, पवन पैकरा की उपस्थिति में शिविर प्रारम्भ हुआ। मास्टर ट्रेनर श्रद्धा शर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्य को बताया। प्राचार्य जोगी ने पूर्व शिक्षा प्रणाली में संशोधित पाठ्यक्रम का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए नवीन शिक्षा नीति से अपग्रेड होने को कहा। वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने प्राथमिक शिक्षकों को नई किताब के साथ शिक्षा प्रणाली को सहज, खेल आयरन और डेटा-ड्रिवन बनाकर कक्षा तीसरी तक छात्र -छात्राओं को बुनियादी पढ़ाई-लिखाई में माहिर बनाने हेतु इस पद्धति को शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर बताया।

जीवन सिंह मरकाम ने बच्चों के समग्र विकास और संख्यात्मक कौशल से लैस करने के गुण बताए। तदुपरांत मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से नवीनतम विधि रॉकेट चलाकर परिचय प्राप्त किया। विद्यार्थियों को रटंत विद्या को त्यागकर सीखने विधि को नवीन शिक्षा प्रणाली का प्रमुख शस्त्र बताया। प्रशिक्षण की व्यवस्था का जायजा लेने आये बीआरसी रामगोपाल जायसवाल ने उपस्थित शिक्षक- शिक्षको को पूरे लगन और अनुशासन से प्रशिक्षण प्राप्त कर इस पद्धति को अपने विद्यालय में लागू करने को कहा।

Exit mobile version