DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

वरिष्ठजन सम्मान जनक जीवन जीने के अधिकारी हैं – न्यायाधीश शर्मा

कोरबा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं संतोष शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशिानुसार में कु. डिंपल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा अनुभव भवन बालकोनगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था। उक्त शिविर में हेल्प एज इंडिया से प्रोग्राम प्रबंधक अजय सिंह, लायन एम.डी. मखीजा भूतपूर्व गवर्नर लायन्स क्लब उपस्थित रहे। सचिव ने अपने उद्बोधन कहा कि वरिष्ठ नागरिक या आम जन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा में संपर्क करें उन्हें नि:शुल्क विधिक जानकारी दी जाती है। उनकी समस्या का निराकरण भी किया जाता है। उसके द्वारा वरिष्ठ जनों के अधिकारों, माता पिता भरण-पोषण अधिनियम 2007 एवं संपत्ति का अधिकार के संबंध में जानकारी दी गयी। लायन एम.डी. मखीजा भूतपूर्व गवर्नर ने कहा कि अन्याय सहना भी दुव्र्यवहार की श्रेणी में आता है। दुव्र्यवहार का खुलकर विरोध करना चाहिए। हेल्प एज इंडिया के प्रोग्राम प्रबंधक अजय सिंह ने बताया कि हमारी संस्था वरिष्ठजनों के लिए विशेष रूप से सेवा देने हमेशा तत्पर रहती है एवं उनके सहयोगी मुकेश ने डिजिटल जागरूकता की कार्यशाला में वरिष्ठजनों को मोबाईल के बारे में जानकारी दी गयी।

Exit mobile version