DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी जसराज जैन नहीं रहे

कोरबा। कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी जसराज जैन का आज प्रात: 11.55 बजे निधन हो गया। 82 वर्षीय श्री जैन ने कई साल तक अमृत संदेश में बतौर ब्यूरोचीप कार्य किया और पत्रकार जगत के वे स्तंभ के रूप में विख्यात रहे। सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी श्री जैन का पार्थिव शरीर रायपुर से कोरबा लाया गया। रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। संध्या 5.00 बजे मोतीसागर मुक्तिधाम में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। वे अपने पीछे पुत्र सुनील जैन, राजेन्द्र, संतोष, पुत्री सुनीता, पोते अनुराग, आदित्य सहित भरापूरा परिवार छोड़कर स्वर्ग सिधार गए।
भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
आज कोरबाचंल के पत्रकारिता जगत में एक अपूर्णीय क्षति के रूप में वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन जी का निधन हो गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय अविस्मरणीय रहा। उनकी निष्पक्षता, समाज के प्रति समर्पित लेखनी को सदैव याद किया जाएगा। भाजपा जिला परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Exit mobile version