कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्रवण साहु का आज गुरूवार 19 फरवरी को दोपहर निधन हो गया। अंतिम यात्रा कल शुक्रवार 20 फरवरी को सुबह उनके निवास स्थान पथर्रीपारा से ढेंगुरनाला स्थित मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। वे कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे पुत्र-पुत्री, पत्नी सहित भरापूरा परिवार छोड़कर चले गए। वे 64 वर्ष के थे।
वरिष्ठ पत्रकार श्रवण साहु का निधन: कल निकलेगी अंतिम यात्रा
