संवाददाता साबीर अंसारी
बांकीमोंगरा :– स्वर्गीय अक्षत अग्रवाल स्मृति में बांकी मोंगरा 2 नंबर खेल मैदान मे आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे वर्ष मे आज 40 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ खिलाड़ियों के बीच एक शानदार और यादगार मैच खेला गया। इस विशेष मुकाबले में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ मैदान घमासान मुकबला हुआ और सभी ने अपने पुराने क्रिकेट खेल के पलो को याद कर उत्साह मनाया।

मैच के दौरान बांकी मोंगरा के वरिष्ठ जनप्ररिनिधि , समाजसेवी, ठेकेदार एवं स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस आयोजन की सराहना की साथ ही मनोरंजन का आनंद लिया ।
इस एकदिवसीय आयोजन में प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय आज़ाद, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र गजभिये, शंकर दास, पार्षद राकेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, सुनील पांडे, कृष्णा दास, मुस्लिम समाज अध्यक्ष मेहराज खान, कैलाश सिंह, संजय तिवारी, परमजीत सिंह, पवन शर्मा, बुच्चन शर्मा, कन्हैया श्रीवास, रविंद्र अग्रवाल, बली यादव, गुड्डुन पांडे, अनूप सरकार, रामदास, परमानंद, छतरपाल सिंह, विजय रजक, विजय भारद्वाज, राजेंद्र मिश्रा, रामेश्वर साहू, कृष्णा श्रीवास, रवि विश्वकर्मा, सुनील सिंह, दयाराम, कुलदीप, मंगलू और जनार्दन सहित अनेक वरिष्ठ खिलाड़ी शामिल रहे।
