DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सेंसेक्स में 382 अंक की तेजी के साथ 74,649 पर बंद, निफ्टी 23,483 पर

मुंबई, एजेंसी। आज शुरुआती गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 382.50 पॉइंट मजबूती के साथ 74,649.84 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 100.95 अंक तेजी के साथ 23,483.55 के स्तर पर बंद हुआ।
 

रिकवरी के पीछे के कारण

वैल्यू बाइंग: निवेशकों ने शुरुआती गिरावट का लाभ उठाते हुए निचले स्तरों पर खरीदारी की, जिससे बाजार को उबरने में मदद मिली।

India VIX में गिरावट: बाजार की घबराहट मापने वाला इंडेक्स ‘इंडिया वीआईएक्स’ 16 के नीचे (15.97 पर) आ गया। इसमें गिरावट बाजार में वोलैटिलिटी (अस्थिरता) कम होने और निवेशकों के बीच डर कम होने का संकेत देती है।

आईटी सेक्टर की मजबूती: बाजार को संभालने में आईटी सेक्टर की भूमिका सबसे अहम रही, जिसमें 4% से अधिक की तेजी देखी गई। निफ्टी आईटी पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़त पर है।

Exit mobile version