DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सेंसेक्स 1000 अंक नीचे 80,700 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 300 अंक फिसला, बैंक और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

नई दिल्ली,एजेंसी। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज मंगलवार (16 दिसंबर) को सेंसेक्स में करीब 1000 अंकों की गिरावट है। ये 80,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 300 अंक की गिरावट के साथ 24,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बैंक, ऑटो, मेटल और IT शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। NSE का निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 1% नीचे है। ऑटो, IT और FMCG इंडेक्स करीब 0.50% नीचे हैं। वहीं निफ्टी मीडिया और रियल्टी इंडेक्स करीब 1% ऊपर है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.16% की तेजी और कोरिया के कोस्पी में 0.90% की गिरावट है। चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.44% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 16 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) की नेट सेल ₹278.70 करोड़ रुपए रही। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) की नेट सेल ₹234.25 करोड़ की रही।
  • 16 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.032% गिरकर 43,754 पर बंद हुआ। S&P 500 0.38% की तेजी के बाद 6,074 पर और नैस्डैक 1.24% ऊपर 20,173 के स्तर पर बंद हुआ।

इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के IPO का आखिरी दिन

डायमंड और ज्वैलरी को सर्टिफिकेट देने वाली कंपनी इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के IPO के लिए आज बोली लगाने का आखिरी दिन है। पिछले दो कारोबारी दिन में यह IPO टोटल 77% सब्सक्राइब हुआ। 20 दिसंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

Exit mobile version