DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सेंसेक्स 77 अंक की गिरावट के साथ 81,373 पर बंद, निफ्टी 24,716 पर

मुंबई,एजेंसी। शेयर बाजार में आज यानी 2 जून को गिरावट रही। सेंसेक्स 77 अंक की गिरावट के साथ 81,373 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 34 अंक की गिरावट है, ये 24,716 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी रही। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं FMCG और एनर्जी शेयर्स में बढ़त रही। HDFC बैंक और HCL टेक में करीब 1.50% की गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 551 अंक (1.45%) गिरकर 37,414 पर और कोरिया का कोस्पी 23 अंक नीचे 2,698 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 536 अंक (2.30%) गिरकर 22,753 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट आज बंद है।
  • 30 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 54 अंक चढ़कर 42,270 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 62 अंक गिरकर 19,113 पर और S&P 500 5,911 पर फ्लैट बंद हुआ।

पिछले हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार, 30 मई को भी शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 182 अंक गिरकर 81,451 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 83 अंक की गिरावट रही, ये 24,751 के स्तर पर बंद हुआ था।

Exit mobile version