कोरबा/दीपका-गेवरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत आज दीपका-गेवरा में स्वास्थ्य केंद्र में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मातृशक्तियों ने जमीन पर दीयों से सुंदर आकृति बनाकर दीप प्रज्वलित किए और प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी राजेश यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ समाजसेवी रंजन सहित स्थानीय मातृशक्तियां उपस्थित थीं।
राजेश यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया है। उनके जन्मदिन पर यह आशीर्वाद का दीया हम सबके लिए सेवा, समर्पण और संकल्प का प्रतीक है। नारी शक्ति के इस दीये से पूरा समाज रोशन होगा। यही सच्चा सुशासन है।”
