DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

शाह बोले-नक्सलियों से चर्चा नहीं, हथियार डालना ही ऑप्शन:जगदलपुर में कहा- 31 मार्च तक देश से मिटा देंगे नक्सलवाद, मुरिया दरबार की रस्म निभाई

जगदलपुर,एजेंसी। जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 26 मार्च से पहले बस्तर नक्सलमुक्त हो जाएगा। दिल्ली के लोगों ने भ्रम फैलाया, नक्सलवाद ने बस्तर को विकास से दूर किया, लेकिन अब भाजपा शासन में मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदी और एक माह में 500 से अधिक नक्सलियों का सरेंडर जैसे ठोस कदम उठाए गए हैं।

शाह ने कहा कि नक्सल मुक्त गांव बनाइए, हर गांव को विकास के लिए 1 करोड़ रुपए मिलेंगे। बस्तर अब ओलिंपिक का केंद्र बन रहा है, देशभर के आदिवासी यहां खेलेंगे, यह क्षेत्र अब वैश्विक आकर्षण का केंद्र है, जिसे दिल्ली जाकर सबको बताऊंगा और अपील करूंगा कि वे मुरिया दरबार जरूर आएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी पर बल दिया है, हर घर में यह संकल्प होना चाहिए कि देश में बनी चीजों का ही उपयोग होगा, क्योंकि अगर 140 करोड़ लोग स्वदेशी को अपनाएं तो भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से कोई नहीं रोक सकता। GST में 395 चीजों पर टैक्स घटाया गया है, जो अब तक की सबसे बड़ी राहत है।

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री बस सेवा की शुरुआत की। इससे 250 गांव कवर होंगे। इसके लिए 34 रूट का चयन किया गया है। इससे पहले शाह ने सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार की पारंपरिक रस्म निभाई।

यहां वे मंत्री मांझी, चालकी, मेंबर और मेंबरीन समुदायों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर और उनकी समस्याएं सुनीं। बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव के अनुसार, अमित शाह देश के पहले ऐसे गृहमंत्री हैं, जो मुरिया दरबार में शामिल हुए। अब तक इस रस्म में केवल राज्य के मुख्यमंत्री ही शामिल होते थे।

शाह के बस्तर दौरे की तस्वीरें

लता उसेंडी और केदार कश्यप ने शाह को गुलाब देकर स्वागत किया।

जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार पहुंचकर शाह ने लोगों की समस्याएं सुनीं।

जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार पहुंचकर शाह ने लोगों की समस्याएं सुनीं।

अमित शाह की सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शाह का बुके से स्वागत करते हुए लोग।

अमित शाह बस्तर राज परिवार के सदस्यों से भी मिले।

केंद्रीय गृहमंत्री ने जगदलपरु के दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की।

मंदिर परिसर में मंत्री केदार कश्यप के साथ बस्तर राज परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचने पर शाह का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने स्वागत किया।

Exit mobile version