11 अक्टूबर से होगी प्रारंभ, 19 अक्टूबर को होगी सम्पन्न
गज पर सवार होकर आएंगी माँ आदिशक्ति

कोरबा। हसदेव नदी के तट पर स्थित आस्था का केंद्र माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा में शारदीय नवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जिसे लेकर मंदिर समिति और जिला प्रशासन दोनों सक्रिय हो गए हैं। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा कोरबा नदी के तट पर विश्व कल्याणी जगत माता जगदम्बिका माँ श्री सर्वमंगला देवी की असीम कृपा से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शारदीय क्वांर नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर माँ सर्वमंगला देवी के पवित्र स्थल में शुक्ल पक्ष प्रतिपदा दिन रविवार 11 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ एवं शुक्ल पक्ष नवमी दिन सोमवार 19 अक्टूबर 2026 तक माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर में सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। शारदीय क्वांर नवरात्रि के नौ दिन तक परिसर में यज्ञोपवित संस्कार, जसगीत गायन, कीर्तन-भजन सहित अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।
नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारी तेज है। सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र द्वारा मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, कतार व्यवस्था और 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था के लिए तैयारी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन हो सके।
मंदिर समिति की अपील ज्योति कलशों के लिए प्राप्त कर लें रसीद
ज्योति कलश प्रज्ज्वलन के लिए मंदिर समिति से रसीद कटवाते धर्मानुरागी
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ज्योति कलश के लिए समय पर रसीद प्राप्त कर लें। तेल ज्योति कलश 901 रुपये और घृत ज्योति कलश 2101 रुपये में प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के दौरान मंदिर परिसर में भंडारा, धार्मिक अनुष्ठान और विद्वान पंडितों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना भी की जाएगी।
धर्मानुरागी मंदिर परिसर से तैल्य ज्योति कलश या घृत ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराने रसीद प्राप्त कर लें।
माँ की पूजा में अनंत शक्ति
माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक एवं राजपुरोहित पंडित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने बताया कि नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस शारदीय नवरात्रि माँ आदि शक्ति का आगमन गज पर हो रहा है, जो पूरे विश्व के लिए शुभता का संदेश है और आने वाला वर्ष सर्वश्रेष्ठ होगा, इस कामना के साथ यह शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है और 19 अक्टूबर को संपन्न होगी। उन्होंने बताया शक्ति की पूजा में अनंत शक्ति है और पूजा से सुख, समृद्धि एवं वैभव प्राप्ति के साथ आध्यात्मिक शुद्धि की भी प्राप्ति होती है।
मनोकामना ज्योति कलश के लिए इन स्थानों पर करें संपर्क –
माँ सर्वमंगला मंदिर परिसर दुरपा कोरबा, अविनाश स्टेशनरी, दर्री रोड कोरबा, मो. 7697777770, अविनाश ट्रेडर्स, दर्री रोड कोरबा, मो. 98271-89511, जय माँ दक्षिणेश्वरी डेली नीड्स, बजरंग टाकीज के सामने,कोरबा- 9754926033, पवन जनरल स्टोर्स, उरगा-कोरबा, महामाया बुक डिपो, बालको- 243034, शारदा प्रोविजन स्टोर्स, इंदिरा कॉम्पलेक्स, जमनीपाली, एजुकेशन हब, कचहरी चौक, डीडी प्लाजा, जांजगीर – 9098888246, 9098888644, अजय मोबाईल – सब्जी मार्केट के सामने, मंगला चौक बिलासपुर -9098888260, रतन जनरल स्टोर्स, विकास नगर कसमुण्डा-272130, शंकर लाल दुबे, छुरीकला – 7898597355, गोपाल जनरल स्टोर, घुड़देवा- 7771899437, गायत्री मेडिको, निहारिका -9424141437, सरस्वती बुक डिपो, जूनाडीह -275888, मित्तल ऑटोमोबाईल्स, सुराकछार – 9425226745, गणेश ऑटो पार्ट्स एण्ड गणेश पान मसाला, बालको- 9893349692, 7999876704, नरेश चौहान, मुड़ापार 9098156287, सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित हेतु तेल्य ज्योति कलश 901/- रू. एवं घृत ज्योति कलश 2100/- रू. जमा कर रसीद प्राप्त करें।
