DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

22 सितम्बर से शारदीय क्वांर नवरात्रि:माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में

कोरबा। कोरबा ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ से लेकर पूरा राष्ट्र और विदेश तक जिनकी यशोकीर्ति फैली हुई है, जिनके दर्शन मात्र से ही सर्वमनोकामना पूर्ण होती हैं, ऐसी जागृत देवी माँ सर्वमंगला में शारदीय क्वांर नवरात्रि को धूमधाम से मनाने एवं सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराने से पूर्व मंदिर प्रबंधन द्वारा मंदिर एवं परिसर का रंग-रोगन एवं सजाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है, साथ ही मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराने के इच्छुक श्रद्धालुओं से रसीद काटने का भी शुभकार्य प्रारंभ कर दिया गया है।


प्रबंधक एवं राजपुरोहित पंडित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने बताया कि शारदीय नवरात्रि 22 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा नदी तट में स्थित विश्व कल्याणी जगत जननी माता जगदम्बिका माँ श्री सर्वमंगला देवी की असीम अनुकम्पा से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय क्वांर नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर माँ सर्वमंगला की पवित्र भूमि में आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा दिन सोमवार 22 सितम्बर 2025 से प्रारंभ एवं आश्विन शुक्ल पक्ष नवमी दिन गुरूवार 01 अक्टूबर 2025 तक सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित होंगे एवं इसके साथ ही यज्ञोपवित संस्कार, जसगीत गायन, कीर्तन-भजन इत्यादि का आयोजन रखा गया है। उन्होंने कोरबा सहित छत्तीसगढ़ एवं देश के श्रद्धालुओं से प्रार्थना करते हुए कहा है कि जो भी धर्मानुयायी ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करना चाहते हैं वे मंदिर परिसर में उपस्थित होकर रसीद प्राप्त करलें और तैल्य ज्योति कलश के लिए रूपए 901/- तथा घृत ज्योति कलश के लिए रूपए 2100/- जमा कर रसीद प्राप्त कर लें।
मंदिर परिसर के अलावा अविनाश स्टेश्नरी दर्री रोड कोरबा, मो.-76977-77770, अविनाश ट्रेडर्स दर्री रोड कोरबा, मो.-98271-89511, जय माँ दक्षिणेश्वरी डेली निड्स बजरंग टाकीज के सामने कोरबा, मो.- 97549-26033, पवन जनरल स्टोर्स उरगा कोरबा, महामाया बुक डिपो बालको फोन- 243034, शारदा प्रोविजन स्टोर्स इंदिरा काम्पलेक्स जमनीपाली, एजुकेश्न हब कचहरी चौक डीडी प्लाजा जांजगीर, मो.- 90988-88246, 90988-88644, अजय मोबाईल सब्जी मार्केट के सामने मंगला चौक बिलासपुर मो.-90988-88260, रतन जनरल स्टोर्स विकास नगर कुसमुण्डा फोन-272130, शंकर लाल दुबे छुरीकला मो.-78985-97355, संतोष जनरल स्टोर्स कटाईनार बांकीमोंगरा मो.- 98938-88948, गायत्री मेडिको निहारिका मो.-94241-41437, सरस्वती बुक डिपो जूनाडीह फोन-275888, मित्तल आटोमोबाईल्स सुराकछार मो.- 94252-26745, गणेश आटो पाटर््स एण्ड गणेश पान मसाला बालको मो.- 98933-49692, 79998-76704, नरेश चौहान मुड़ापार मो.- 90981-56287 आदि स्थानों पर सम्पर्क कर ज्योति कलश के लिए राशि जमाकर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।
इस बार शारदीय नवरात्रि में बन रहा दुर्लभ संयोग


माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक, पुजारी एवं राजपुरोहित पंडित नमन पाण्डेय ने बताया कि इस बार नवरात्रि में श्रद्धालू 10 दिनों तक माँ की आराधना कर सकेंगे। इस बार नवरात्रि में दुर्लभ संयोग बन रहा है। आश्विन शुक्ल प्रतिपदा 22 सितम्बर से नवरात्र प्रारंभ हो रहा है और माँ दुर्गा गज (हाथी) पर सवार होकर आएंगी। हाथी पर सवार होकर आना अति शुभ लक्ष्ण का प्रतीक है और माँ का दर्शन लाभ करने वाले श्रद्धालुओं का पूरा साल सुखसमृद्धि और सौभाग्य में बितेगा। 01 अक्टूबर को नवरात्रि सम्पन्न होगी और 2 अक्टूबर को विजयदशमी पर्व मनाया जाएगा।

Exit mobile version