DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मालखरौदा-सक्ती के बीच आडिल के पास पुल के ऊपर से बहा पानी

जांजगीर। जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश जारी है, जिसके चलते नदी में जलस्तर बढ़ गया है। नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग के अनुसार 133 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके चलते मालखरौदा-सक्ती को जोड़ने वाले आडिल के पास पुल पर जलस्तर बढ़ गया है। शुक्रवार को नाले में बाढ़ जैसे हालात बने रहे हैं। इस नाले में बने पुल के ऊपर से पानी बहता रहा है। इस वजह से लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है।

Exit mobile version