काेरबा। सावन के पहले दिन से देश भर के शिवालयो´ में श्रद्धालुओं ने दुध और गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक और रूद्राभिषेक किया । सावन के पहले ही दिन जमनीपाली, कुसमुण्डा, दीपका के शिव भक्तों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बिहार के सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लाकर झारखण्ड देवघर स्थित बाबा बैजनाथ मनोकामना ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया ।

जमनीपाली, कुसमुण्डा, दीपका के शिवशंकर समिति के अनेकों शिव भक्त पिछले 25 वर्षों से सावन महीना में लगातार देवनगरी बाब बैजनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करते आ रहे हैं । समिति में मुख्य रूप से प्रेम कुमार अग्रवाल, श्रीमती सत्यभामा देवी, द्वारिका शर्मा, बैजनाथ अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, माया अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, लक्ष्मीनारायण साहु, हीरालाल साहु, बन्नु साहु, धुरपाल सिंह कंवर, रमेश अग्रवाल, विशेष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, घनश्याम साहु, हृदय यादव, पुरान सिंह कंवर, आनंद साहु, रविकांत साहु, भरत साहु, दीपक साहु, टीकाराम, राजीव साहु, संतोष साहु, लोकेश साहु, चुलेश्वर राठौर, सुंदर सिंह, मुकेश साहु, बहरन साहु, बजरंग अग्रवाल, विजय साहु, लाखन साहु, शिव श्रीवास, योगेश साहु, शैलेन्द्र चंद्रा, थानेश्वर कंवर, कमेलश साहु, प्रेमकुमार, परमेश्वर साहु, लखन सिंह कंवर, बैजनाथ सिंह, छत्तर सिंह कंवर, हेतराम साहु, जहान सिंह, निर्मल सिंह, परमेश्वर सिंह, फिरन साहु, गेंदराम साहु शामिल है ।
प्रेम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, हीरालाल साहु एवं लक्ष्मीनारायण साहु के सार्थक पहल से पिछले 25 वर्षों से शिव भक्तों को देवनगरी पहुंचने और बाबा बैजनाथ, बाबा वासुकीनाथ भगवान के दर्शन तथा जलाभिषेक करने का अवसर मिलते आ रहा है।
