जांजगीर। सिद्ध शक्ति पीठ चण्डी दाई तीरथ धाम, ग्राम महंत में सामूहिक शिवमहापुराण कथा और पार्थिव पूजन महोत्सव का शुभारंभ 20 अगस्त को श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ।
शुरुआत चण्डी दाई मंदिर से हुई। कथा व्यास डॉ. उमाशंकर चतुर्वेदी, सामुद्रिक विशेषज्ञ भैंसमुडी वाले, ग्राम पुरोहित नंद कुमार मिश्रा, ग्राम बेगाओ के लोग और ग्रामीणों ने कलश यात्रा निकाली। नगर भ्रमण के लिए शोभा यात्रा हुई। ग्राम देवताओं को आमंत्रित किया गया। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह के सामने हाल में बने कथा स्थल से शिवमहापुराण महिमा कथा का विस्तार से वर्णन डॉ. उपशंकर चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में यजमान तपेश्वर सिंह मौजूद रहे।
