कोरबा। शहर के अप्पू गार्डन के समीप नगर निगम ने आसपास के व्यवसायियों व उद्यान पहुंचे लोगों के पीने के पानी की व्यवस्था के लिए टंकी का निर्माण कराया है। इस टंकी से पानी नहीं मिलने से अब यह शोपीस बनकर रह गई है।
भीषण गर्मी में पानी के लिए लोगों को तरसना पड़ा। मगर निगम प्रशासन ने अभी तक सुध नहीं ली है। पानी टंकी नहीं भरने से प्रभावित व्यवसायियों ने कहा कि कई बार निगम अधिकारियों को टंकी से पानी नहीं मिलने से हो रही परेशानी की ओर ध्यान दिला चुके हैं। मगर अब तक आश्वासन ही मिला है। व्यवसायियों व अप्पू गार्डन पहुंचे लोगों को राहत देने कोई कदम नहीं उठाया गया। गर्मी के सीजन से ही जनसुविधा के लिए निर्मित टंकी से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। सुशासन तिहार में भी स्थानीय लोगों ने सुधार के लिए आवेदन दिए थे। पानी टंकी से पेयजल सुविधा शुरू नहीं होने पर आंदोलन करेंगे।
