DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

श्रद्धा जायसवाल मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव, शिक्षाश्री अलंकरण सम्मान से सम्मानित


पाली. कस्तूरबा गांधी आदर्श आवासीय विद्यालय मुनगाडीह की अधीक्षिका श्रीमती श्रद्धा जायसवाल को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान से नवाजा गया है.


श्रीमती जायसवाल बिलासपुर संभाग से उक्त सम्मान प्राप्त करने वाली चयनित एकमात्र शिक्षिका है. शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए इन्हें पुरस्कृत और सम्मानित किया गया है. संयुक्त संचालक,शिक्षा संभाग बिलासपुर के द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षाश्री पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया.जिसमे श्रीमती जायसवाल को संभाग स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है. संभाग स्तर पर कोरबा जिले से पाली ब्लॉक से चयन होना पूरे पाली ब्लॉक ही नही वरन जिले के लिए गौरव का क्षण है. हालांकि य़ह पहला अवसर नही है जब मुनगाडीह कस्तूरबा विद्यालय अथवा इसकी अधीक्षिका श्रद्धा जायसवाल को कोई अलंकरण ,सम्मान या पुरस्कार प्राप्त हुआ है. संस्था बेहतर अनुशासन, सुविधा, विद्याध्यापन,खेल कूद, साँस्कृतिक गतिविधियों सहित विविध आयोजन मे बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पृथक पहचान रखता है. यही कारण है कि इस संस्था मे प्रवेश के लिए क्षेत्र की बालिका और अभिभावक पहली प्राथमिकता देते हैं. य़ह सब अधीक्षिका श्रीमती श्रद्धा जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन तथा उनके सहयोगी स्टाफ की कड़ी मेहनत का परिणाम है

.शिक्षा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा श्री का सम्मान बिलासपुर संभाग से जिला कोरबा के विकास खंड पाली की व्याख्याता (कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका) श्रीमति श्रद्धा जायसवाल को बालिका शिक्षा के लिए संभाग स्तर पर प्रथम स्थान के लिए चयन से विकास खंड पाली एक बार फिर गौरवांवित हुआ है. इस संभाग स्तरीय मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा श्री सम्मान समारोह कार्यक्रम मे बिलासपुर महापौर, संभागीय आयुक्त, संयुक्त संचालक, माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर,व जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया था. पाली ब्लॉक शिक्षा अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षक शिक्षिकाओ शिक्षा विभाग परिवार ने श्रीमती जायसवाल को उक्त सम्मान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है .

Exit mobile version