0 संगठन विस्तार बैठक में लिए गए अहम निर्णय
0 पटेल समाज मेहनतकश एवं प्रगतिशील समाज है-प्रेमचंद पटेल
कोरबा/पाली । कोरबा भोयरा मरार पटेल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक कोरबा जिले के रेकी में सम्पन्न हुई, जिसमें जिले के चारों परिक्षेत्रों से पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की शुरुआत मां शाकंभरी देवी की पूजा-अर्चना के साथ की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष रामफल पटेल ने की, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और प्रदेश अध्यक्ष आत्मा नारायण पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से सरायपाली निवासी श्रवण पटेल को भोयरा मरार पटेल समाज का जिलाध्यक्ष चुना गया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई।

सचिव-घनश्याम पटेल, कोषाध्यक्ष -गंगाप्रसाद पटेल,उपाध्यक्ष-सुकालूराम पटेल, जिला संचालक -संतोष पटेल, जिला संयोजक -रामफल पटेल, मीडिया प्रभारी -संतराम पटेल बनाए गए। साथ ही महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष – श्रीमती ललिता पटेल, युवा प्रकोष्ठ -सुनील पटेल, कर्मचारी प्रकोष्ठ -रामकुमार पटेल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ -अशोक पटेल, विधि प्रकोष्ठ-भगवतप्रसाद पटेल, कृषक प्रकोष्ठ-नंदलाल पटेल, शिक्षा प्रकोष्ठ-वीरेंद्र पटेल तथा पटेल समाज में राजनीतिक भागीदारी की कमी को देखते हुए राजनीति प्रकोष्ठ की कमान रामफल पटेल, सचिव-गंगा प्रसाद पटेल, संयोजक विधायक – प्रेमचंद पटेल, आत्मनारायण पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि मरार पटेल समाज एक संगठित, मेहनतकश और प्रगतिशील समाज है। इस तरह के संगठनों से समाज को मजबूती मिलती है।
प्रदेश अध्यक्ष आत्मा नारायण पटेल ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की एकता, शिक्षा और विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।
बैठक में समाज के कई प्रमुख युवा और गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें बजरंग पटेल, सुरीतराम पटेल, राजकुमार पटेल, दिलीप पटेल, मनोहर पटेल, ईश्वर पटेल, सरातूराम पटेल, नन्दलाल पटेल सहित अनेक युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।
