कोरबा। छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन के वर्ष 2024-2027 के नवीन कार्यकारिणी के मनोनयन के पश्चात संगठन की कार्यकारिणी द्वारा अग्र समाज के लोगों को अयोध्या, वाराणसी, विंध्याचल एवं प्रयागराज तीर्थ कराने का निश्चय किया गया है।
इस तारतम्य में एक स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन ’’ श्री अग्रसेन अयोध्या तीर्थ यात्रा ’’ दिनॉक 22 मार्च 2025 को डोंगरगढ़ से रवाना होगी जो राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर होते हुए अयोध्या, वाराणसी, विंध्याचल एवं प्रयागराज पहुंचेगी एवं तीर्थयात्रियों को यहॉ के दार्शनिक स्थलों के दर्शन कराकर एवं इन स्थानों के पवित्र नदियों में स्नान कराकर यह यात्रा पुन अपने गंतव्य स्थानों में 27 मार्च 2025 को वापस पहुॅचेगी , जहॉ इस यात्रा को विराम दिया जायेगा। उक्ताशय की जानकारी छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन के नवनियुक्त चेयरमेन अशोक मोदी ने दी और बताया कि जो भी अग्र बंधु इस तीर्थ यात्रा में जाना चाहते हों, वे अपना पंजीयन बजरंग अग्रवाल के पास शीघ्र ही करा सकते हैं।
श्री अग्रसेन अयोध्या तीर्थ यात्रा 22 मार्च से
