DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

श्री परशुराम जयंती: भगवान श्री साम्बसदा शिव की आराधना प्रारंभ


श्री भूषण कृष्ण शास्त्री द्वारा दिव्य मंत्रोच्चार के साथ की गई पूजापाठ
कोरबा। श्री हरि परिवार संस्था की शाखा श्री हरि अनुष्ठान केन्द्र एवं ज्योतिष कार्यालय कोरबा के संस्थापक पंडित श्री भूषण कृष्ण शास्त्री के द्वारा भगवान श्री परशुराम जयंती महोत्सव पर सप्त ब्राम्हण द्वारा भगवान श्री साम्ब सदा शिव की आराधना प्रारंभ की गई। आचार्य श्री भूषण कृष्ण शास्त्री जी के दिव्य मंत्रोच्चार एवं हवनपूजन के साथ भगवान श्री परशुराम की पूजा अर्चना की गई।

इस महोत्सव का शुभारंभ मारवाड़ी ब्राम्हण विकास समिति कोरबा के अध्यक्ष विमल जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आचार्य श्री शास्त्री जी ने भगवान परशुराम की महिमा का बखान किया।

Exit mobile version