जांजगीर। ग्राम खोखरा में मंगलवार को भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की सुंदर झांकियों से सजी शोभायात्रा पूरे गांव में निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवृष्टि कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो उठा। शोभायात्रा के उपरांत कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया गया। कथा का वाचन वृंदावन से पधारे आचार्य प्रकाश कृष्ण महाराज(भाऊ महाराज) हैं। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान के रूप में हुलासा देवांगन, मुनुकांत, ईतवारी और कन्या देवांगन सेवा दे रहे हैं।

