कोरबा। 15 ब्लाक झरनापारा में आयोजित 07 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा हवन-पूजन एवं भंडारा के साथ उल्लास और धार्मिक वातावरण में सम्पन्न हो गया। दोपहर में गीता पाठ, तुलसीवर्षा, हवन-पूजन, कपिला तर्पण, पूर्णाहुति एवं ब्राह्मण भोज कराया गया और उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने भोग प्रसाद ग्रहण किया।

पंडित कमल किशोर दुबे ने 07 दिन तक भगवान कृष्ण की लीलाओं का बड़े ही मनोभाव से श्रद्धालुओं को रसास्वादन कराया और लोग 07 दिन तक जीवन जीने की कला सीखी और पुण्य लाभ प्राप्त किया। आज दोपहर मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन श्री दुबे ने सम्पन्न कराया और मुख्य यजमान के रूप में यादव परिवार ने पूजा-पाठ किया। श्रीमद्भावगत कथा निर्विघ्र सम्पन्न होने पर यादव परिवार ने आयोजन में सहयोग करने वाले एवं श्रद्धालुओं का आभार जताया।
