DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

25 को राधा कृष्ण मंदिर में श्याम ग्यारस संकीर्तन

सक्ती। शहर के श्याम परिवार और राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति शनिवार को राधा कृष्ण मंदिर में श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम कराएगी। भजनोत्सव रात 7.30 बजे शुरू होगा। रात 11.30 बजे प्रभु की आरती होगी। भजन कार्यक्रम में भजन गायक विभोर गर्ग और विक्की सिंघल प्रस्तुति देंगे। बाबा श्याम का भव्य दरबार प्राकृतिक फूलों से सजाया जाएगा।

आयोजक संस्था ने धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। श्याम ग्यारस पर 25 जुलाई को सुबह 8 बजे राम मंदिर, सक्ती से निशान यात्रा निकलेगी। यात्रा राम मंदिर से शुरू होगी। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए राधा कृष्ण मंदिर पहुंचेगी।

Exit mobile version