DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

चांदी ऑल-टाइम हाई पर, सोने ने भी लगाई बड़ी छलांग

नई दिल्ली,एजेंसी। सोने-चांदी की कीमतों में आज (5 जून) तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी ने दौड़ लगा दी, कीमतों में पहली बार 3470 रुपए (3.42%) उछल कर 1,05,213 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

वहीं MCX पर गोल्ड ने भी दौड़ लगाई है। सोने की कीमत 99,214 रुपए प्रति 10 ग्राम के हाई लेवल पर पहुंच गई हैं हालांकि खबर लिखे जाने के समय इसमें थोड़ी राहत आई और सोना 98,990 रुपए पर पहुंच गया।

वैश्विर बाजार का हाल

कॉमैक्स पर चांदी पहली बार 35.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंची। यह चांदी का 12 साल में सबसे ऊंचा लेवल है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि चांदी में आई यह रैली कमजोर अमेरिकी इकोनॉमिक इंडिकेटर्स, बढ़ता जियो-पॉलिटिकल टेंशन, कमजोर डॉलर और जबरदस्त इंडस्ट्रियल डिमांड है।  

चांदी की कीमतों में तेजी के कारण

  • कमजोर अमेरिकी आर्थिक आंकड़े – जैसे प्राइवेट जॉब ग्रोथ का धीमा पड़ना और सर्विस सेक्टर में गिरावट।
  • US डॉलर में नरमी – डॉलर इंडेक्स छह हफ्तों के निचले स्तर के पास है, जिससे सिल्वर की मांग बढ़ी।
  • भू-राजनीतिक तनाव – अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध और रूस-यूक्रेन टकराव ने सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ाई।
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और सोलर सेक्टर से इंडस्ट्रियल डिमांड – चांदी इन सेक्टर्स की प्रमुख इनपुट मेटल है।

Exit mobile version