DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

चांदी पहली बार ₹3 लाख के पार, 15 हजार बढ़ी:1 महीने में ₹2 लाख से ₹3 लाख हुई कीमत; 2026 में ₹4 लाख तक जा सकते हैं दाम

नई दिल्ली,एजेंसी। चांदी के दाम आज 19 जनवरी को MCX पर 3.02 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं। इसमें 15 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी आई है। शुक्रवार को चांदी 2.87 लाख के करीब थी।

MCX पर 15 दिसंबर 2025 के आसपास चांदी पहली बार 2 लाख रुपए पर पहुंची थी। यानी चांदी को 2 लाख से 3 लाख रुपए तक पहुंचने में सिर्फ 1 महीने का समय लगा। वहीं इसे 1 से 2 लाख तक पहुंचने में 9 महीने, जबकि 50 हजार से 1 लाख तक पहुंचने में 14 साल लगे थे।

2025 में सोना 75% महंगा हुआ

पिछले साल सोने की कीमत 57,033 रुपए (75%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया।

Exit mobile version