DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सोमवार को समय-सीमा बैठक में सभी विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति पर असंतोष जताया। कहा, पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिले। किसी भी स्तर पर शिकायत मिली तो जिम्मेदारी तय होगी। सभी आवासों का पोर्टल में जियो टैग अनिवार्य किया गया। शिकायतों का त्वरित निराकरण हो। स्थानीय स्तर पर सतत निगरानी और समन्वय बना रहे। कलेक्टर ने स्कूल और आंगनबाड़ी की जर्जर इमारतों पर चिंता जताई। कहा, जिन भवनों की मरम्मत संभव नहीं, उन्हें तुरंत उपयोग से बाहर किया जाए। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था हो।

अनुपयोगी भवनों को विधिवत तोड़ा जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता जरूरी है। पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण यांत्रिकी, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। सभी निर्माण कार्य तय समय में पूरे हों। नियमित मॉनिटरिंग हो। स्वतंत्रता दिवस 2025 के मुख्य समारोह की तैयारी को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

मंच, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आमंत्रण कार्ड, बैठक व्यवस्था, सजावट, बेरिकेटिंग, विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी ऐतिहासिक स्थलों की सफाई और सजावट हो। प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और शहीद परिवारों को सम्मान सहित आमंत्रित करें। सभी शासकीय भवनों पर प्रकाश व्यवस्था हो। ग्राम पंचायतों की रैंकिंग की जाएगी: स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायतों की रैंकिंग की जाएगी। इसके प्रचार-प्रसार, दीवाल लेखन के निर्देश दिए गए। एग्रीस्टैक पंजीयन की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उपसंचालक कृषि को प्रगति लाने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत, वय वंदन, श्रमिक पंजीयन जैसे कार्यों को एक ही स्थान पर शिविर लगाकर करने को कहा। सभी विभाग समन्वय बनाकर एक ही परिसर में सेवाएं दें।

Exit mobile version