DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

Silver Price: निवेश का नया चैंपियन बन सकती है चांदी, 2 लाख के स्तर को छूने को तैयार

मुंबई, एजेंसी। चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी ने निवेशकों का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींचा है। बुधवार को MCX पर चांदी की कीमत रू.1.10 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। जानकारों का मानना है कि मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं, भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर की कमजोरी के चलते चांदी आने वाले समय में निवेश का नया चैंपियन बन सकती है। विश्लेषकों के अनुसार, इसकी कीमतें रू.2 लाख प्रति किलो तक जा सकती हैं।

सेफ हेवेन बनती चांदी, निवेशकों का बढ़ रहा रुझान

मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, डॉलर की तुलना में कमजोर होता रुपया और शेयर बाजार में अस्थिरता- ये तीन बड़े कारण हैं जिनकी वजह से निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में चांदी की ओर रुख कर रहे हैं। जानकारों का कहना है कि जैसे-जैसे वैश्विक अनिश्चितता बढ़ेगी, चांदी की कीमतों में और तेजी आ सकती है।

प्रसिद्ध अमेरिकी निवेशक और लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने हाल ही में भविष्यवाणी की है कि “आने वाले वर्षों में चांदी की कीमतें मौजूदा स्तर से दोगुनी हो सकती हैं यानी 2 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती हैं।”

2 साल में 60% तक उछली चांदी की कीमतें

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट जतिन त्रिवेदी के अनुसार, चांदी ने पिछले दो वर्षों में लगभग 60% का रिटर्न दिया है। वर्ष 2020 में जहां इसकी कीमत ₹87,000 प्रति किलो थी, वहीं अब यह रू.1.04 लाख से ऊपर ट्रेड कर रही है।

2011 में चांदी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्चतम मूल्य $49.50 प्रति औंस था। हालांकि इसके बाद इसमें गिरावट आई लेकिन 2020 के बाद इसमें फिर से स्थिर और तीव्र तेजी देखी जा रही है।

आगे कितना और जा सकती है कीमत?

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के डायरेक्टर नवीन माथुर का मानना है कि आने वाले समय में चांदी की अंतरराष्ट्रीय कीमतें $50 प्रति औंस के नए ऑल टाइम हाई तक पहुंच सकती हैं। इस हिसाब से MCX पर इसकी कीमत ₹1.50 लाख से ₹1.70 लाख प्रति किलोग्राम तक जा सकती है।

उनका अनुमान है कि निकट भविष्य में चांदी रू.1.15 लाख से रू.1.23 लाख प्रति किलो के दायरे में कारोबार कर सकती है — यानी मौजूदा स्तर से 15-18% और बढ़ोतरी संभव है।

Exit mobile version