DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 114 अंक की गिरावट के साथ 77,844 पर बंद

मुंबई, एजेंसी। शेयर बाजार में आज यानी 7 मई को दिनभर उतार-चढ़ाव देखा गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 114 अंक की गिरावट के साथ 77,844.52 के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी में 4.30 अंक की गिरावट रही, ये 24,326 के स्तर पर बंद हुआ।  

ग्लोबल बाजारों के हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 इंडेक्स लंबी छुट्टी के बाद कारोबार शुरू होने पर जोरदार तेजी के साथ पहली बार 62,000 के स्तर के पार पहुंच गया। इंडेक्स में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।

हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स भी बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि चीन का CSI 300 इंडेक्स लगभग सपाट रहा। अमेरिकी बाजारों में बुधवार को मजबूत तेजी देखने को मिली। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 1.24 प्रतिशत और एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 2.02 प्रतिशत चढ़ गया। एसएंडपी 500 और नैस्डैक ने नए रिकॉर्ड स्तर भी छुए।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले केल यानी 6 मई को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 941 अंक की तेजी के साथ 77,959 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 298 अंक की तेजी रही, ये 24,331 पर बंद हुआ था।

Exit mobile version