DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में घर में घुसा सांप…महिला हुई कैद:दरवाजे पर 4 फीट का करैत कुंडली मारकर बैठा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

कोरबा ।कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र की ओमपुर बस्ती में सूरज कुमार के घर में रात करीब 10 बजे करैत सांप घुस गया। सांप दरवाजे पर कुंडली मारकर बैठ गया। महिला कमरे से बाहर नहीं निकल पाई। उसने अपनी सुरक्षा के लिए डंडा लेकर कमरे के एक कोने में शरण ली। सूरज और पड़ोसियों ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी।

स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सांप की लंबाई लगभग 4 फीट थी। इसे बाद में सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

ओमपुर बस्ती में सूरज कुमार के घर में रात करीब 10 बजे अहिराज सांप घुस गया।

ओमपुर बस्ती में सूरज कुमार के घर में रात करीब 10 बजे अहिराज सांप घुस गया।

स्थानीय निवासी रवि कुमार मानिकपुरी के अनुसार, इस इलाके में पहले भी कई बार इस प्रजाति के सांप देखे गए हैं। हालांकि, अब तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

जितेंद्र सारथी ने बताया कि अहिराज सांप विषैला होता है। इसके काटने से बचने की संभावना कम होती है। लेकिन यह सांप बिना छेड़छाड़ के हमला नहीं करता। मौसम परिवर्तन के कारण अब सांपों का निकलना शुरू हो गया है।

Exit mobile version