कोरबा। सेक्टर-5 बालको के गवर्नमेंट प्राइमरी व मिडिल स्कूल सहित बालको नगर के गर्ल्स स्कूल बुधवार को सामाजिक अंकेक्षण हुआ। इस दौरान एमआईसी सदस्य पार्षद हितानंद अग्रवाल ने कहा कि स्कूल का सामाजिक अंकेक्षण शासन की सराहनीय पहल है। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत यह अंकेक्षण किया जा रहा है। इस दौरान नोडल अधिकारी व अतिथियों ने छात्रों से कई सवाल पूछे।
सामाजिक अंकेक्षण शासन की सराहनीय पहल: हितानंद
