अद्वितीय मानवीय सेवा कार्यों के लिए सम्मानित
कोरबा। 28 नवंबर 2026 दिन शनिवार को होटल हयात सेट्रिंक जनकपुरी नई दिल्ली में पदमश्री प्रेरणा पुरस्कार सम्मान समारोह में कोरबा जिला के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल को पदमश्री प्रेरणा पुरस्कार सम्मानित किया गया।

उक्त पदमश्री प्रेरणा पुरस्कार सम्मान समारोह में भारत के विभिन्न राज्यों से लगभग 100 उन गणमान्य नागरिकों का नाम चयनित किया गया था, जिन्होंने अपने सेवा कार्यो से समाज, देश की उन्नति में अपना सहयोग प्रदान किया और जरूरतमंदों की सदैव सहायता कर मानवता की भावना को बढ़ावा दिया। इसी क्रम में कोरबा जिला से प्रसिद्ध समाजसेवी पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल जो कि लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के व्यवस्थापक एवं संरक्षक हैं, जिनके कुशल मार्गदर्शन में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में मानव सेवा के अनेकों सेवाकार्यों को संपन्न कर रहा है। कोरबा के ग्रामीण अंचल माँ मड़वारानी की पावनधरा में अंग्रेजी माध्यम में सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल का भी संचालन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल द्वारा किया जाता है, जहाँ कक्षा नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के बच्चों को आधुनिक शिक्षा पद्धति के अनुसार डिजीटल क्लासेस के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके अलावा पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल द्वारा लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के माध्यम से कई सामाजिक कार्य, वृक्षारोपण कार्यक्रम, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, गरीबों को ठंड में गरम वस्त्र का वितरण, कोरोना काल में मानव सेवा के अद्भूत कार्य, प्रशासन को सहयोग के साथ-साथ अब तक कई बीमार से पीड़ितों को सहयोग प्रदान कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया और लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल से स्वस्थ क्षेत्र एवं नशामुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
उक्त सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ.जोगेश देउरी (सेरिकल्चर) एवं पदमश्री डॉ.राजेन्द्र प्रसाद (मेडिसिन) उपस्थित थे, साथ ही श्रीमती अंजू बॉबी जॉर्ज (पदमश्री अवार्ड कमेटी सदस्य एवं पदमश्री एवार्ड ओलंपियन) बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित थीं, जिनके हाथों लायन डॉ. अग्रवाल को पद्मश्री प्रेरणा अवार्ड दिया गया।
जेम्स ऑफ इंडिया अवार्ड से भी नवाजे जा चुके लायन अग्रवाल
इससे पूर्व पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल को भारत सरकार द्वारा जेम्स ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। यह अवार्ड लायन अग्रवाल को समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया था।
पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने अपने सभी साथियों, परिजनों एवं शुभचिंतकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल का मानना है कि पीड़ित मानवता की सेवा करना ही ईश्वर के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा होती है। साथ ही शिक्षा सेवा से ही राष्ट्र का विकास संभव है। पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल की इस उपलब्धि पर लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं लायंस पब्लिक स्कूल के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएॅ देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
