DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

CAF कैंप में जवान ने खुद को गोली मारी:सर्विस राइफल से कनपटी पर फायरिंग की, कोंडागांव में 3 महीने पहले हुई थी पोस्टिंग

कोंडागांव, एजेंसी। कोंडागांव जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) कैंप में सोमवार देर रात एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि अभी तक सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और न ही मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कनपटी पर गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस और विभागीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि शुरुआती जांच में व्यक्तिगत तनाव या निजी कारणों की आशंका जताई जा रही है। घटना उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र की है।

CAF ने सर्विस राइफल से कनपटी पर गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जनकारी मिलते ही पुलिस के सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव रिश्तेदारों को सौंपा जाएगा।

इंसास राइफल से खुद को मारी गोली

CAF जवान का नाम जोगेंद्र नेताम (45) है, जो बड़ेडोंगर का रहने वाला था। 3 महीने पहले जोगेंद्र की पोस्टिंग हुई थी। वह छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 5वीं बटालियन में पदस्थ था और कैंप में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था।

इसी दौरान उसने अपनी INSAS सर्विस राइफल से कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जोगेंद्र नेताम की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना फौरन वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को दी गई।

CAF जोगेंद्र नेताम की फाइल फोटो।

मौके पर पहुंचे पुलिस-सुरक्षा बल के अफसर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

जांच के बाद साफ होगी वजह

इस मामले में एसपी पंकज चंद्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। जवान ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसकी जांच की जा रही है। निजी परेशानी या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी सही जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Exit mobile version