DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मातृत्व के समय सोनी महंत को मिला आर्थिक सहारा

मिनीमाता महतारी जतन योजना से प्राप्त हुए 20 हजार रुपये
कोरबा 27 सितंबर 2026। कटघोरा विकासखंड के बाकीमोंगरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र की निवासी श्रीमती सोनी महंत के लिए बच्चे के जन्म के समय मिली आर्थिक सहायता बड़ा सहारा बनी। श्रम विभाग द्वारा संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत उन्हें 20 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। इस योजना में पात्र महिला निर्माण श्रमिकों को मातृत्व सहायता के रूप में एकमुश्त 20 हजार रुपये दिए जाते हैं।
सोनी बताती हैं कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उस समय परिवार की जरूरतें पूरी करना कठिन था। सहायता राशि मिलने से उन्हें राहत मिली। उनका कहना है कि श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए संचालित ऐसी योजनाएँ जरूरत के समय उपयोगी साबित होती हैं। उन्होंने सहायता के लिए शासन और श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version