बांकीमोंगरा। दीपों के महापर्व दीपावली और लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने क्षेत्रवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली खुशियों, नई उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ समाज को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो तथा हर परिवार के जीवन में खुशियों का उजाला बना रहे।
वहीं विकास झा ने कहा कि छठ महापर्व छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की सांस्कृतिक एकता और लोकआस्था का प्रतीक है। सूर्यदेव एवं छठी मैया की आराधना से जुड़ा यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, अनुशासन, त्याग, समर्पण और स्वच्छता का संदेश देता है। उन्होंने छठ व्रतियों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए सभी के सुखद, मंगलमय एवं सफल जीवन की कामना की।
दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपने संदेश में कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब हम समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खुशियां साझा करें। जरूरतमंदों की सहायता करें और आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाएं।
उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए सुरक्षित एवं स्वच्छ दीपावली मनाने तथा छठ महापर्व के दौरान स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
अंत में श्रीमती सोनी विकास झा एवं विकास झा ने कहा कि दीपों की रोशनी हर जीवन से निराशा का अंधकार मिटाए और छठी मैया के आशीर्वाद से हर परिवार में आरोग्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली आए।
दोनों ने पुनः समस्त बांकीमोंगरा नगरवासियों, क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली और छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं।
