दस साल बाद फिर उठी “आवाज़”,
नोटों पर छिड़ने लगा नया अंदाज़।
किसी को बड़े नोटों से था ऐतराज़,
किसी को डिजिटल पर ही है नाज़।
पाँच सौ-हजार या 2 हजार हटाओ,
सौ-दो सौ के नोट ही अब चलाओ।
वह कहते हैं इससे भ्रष्टाचार मिटेगा,
कालेधन का सूरज भी छिप सकेगा।
यारों नोटबंदी का इतिहास पुराना है,
आम आदमी को ये याद दिलाना है।
हाँ, रातों-रात जब नोट बदल जाते हैं,
लोग अपने ही पैसे को तरस जाते हैं।
किसी की “शादी”-किसी घर बीमारी,
बैंक की कतार तब बनी थी लाचारी।
किसी ने “डिजिटल” का पाठ पढ़ाया,
किसी ने नकद का भी महत्व बताया।
पर प्रश्न यह है, केवल नोट बदलने से,
व्यवस्था बदलेगी “नोटों” के चलने से?
कालेधन की जड़ पर “वार” जरूरी है,
सिर्फ “नोट” बदलना कैसी मजबूरी है?
(संदर्भ – चंद्रबाबू नायडू ने नोट बंदी की मांग रखी।)
संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)
मो. 98260 25986

