DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड चैंपियन:WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, 27 साल बाद ICC टूर्नामेंट जीता

लंदन, एजेंसी। साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) जीत ली है। टीम ने शनिवार को डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। साउथ अफ्रीका की टीम क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है। इतना ही नहीं, टीम ने 27 साल के बाद कोई ICC टूर्नामेंट जीत लिया है। टीम ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

लंदन के द लॉर्ड्स स्टेडियम में मैच के चौथे दिन लंच से पहले साउथ अफ्रीका ने 282 रन का टारगेट 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऐडन मार्करम ने 136 रन बनाए, जबकि टेम्बा बावुमा ने 66 रन की पारी खेली। काइल वेरियन ने 84वें ओवर में मिचेल स्टार्क के खिलाफ सिंगल लिया और अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। वे 4 रन बनाकर डेविड बेडिंघम (21 रन) के साथ नॉटआउट रहे। ऐडन मार्करम प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 218 रन बनाते हुए साउथ अफ्रीका को 282 रन का टारगेट दिया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 212 और साउथ अफ्रीका ने 138 रन बनाए। यहां कंगारू टीम को 74 रन की बढ़त मिली थी।

साउथ अफ्रीका को जीत दिलाने के बाद काइल वेरियन ने कहा-

फिलहाल, मैं राहत महसूस कर रहा हूं। मैं सुबह से मैच देख रहा था और यही सोच रहा था कि मेरी बैटिंग न आए…मेरी बैटिंग न आए। जब मैं क्रीज की ओर बढ़ रहा था, तब बहुत नर्वस था। मैंने ऐसा कभी फील नहीं किया। यह जीत बहुत मायने रखती है। मैं थोड़ा इमोशनल हो रहा हूं। यह अविश्वसनीय अनुभव है।

वेरियन के रन से जीता साउथ अफ्रीका, पहली बार वर्ल्ड चैंपियन

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद लॉर्ड्स स्टेडियम की बालकनी से सेलिब्रेशन करते साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स।

84वें ओवर की चौथी बॉल पर काइल वेरिययन ने एक रन लेकर साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से जीत दिला दी। टीम पहली बार क्रिकेट के किसी फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन बनी है। साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद कोई ICC टाइटल जीता है। टीम ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में अपना पहला ICC खिताब जीता था।

विनिंग सिंगल लेने के बाद खुशी मनाते काइल वेरियन।

Exit mobile version