DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पूर्व माध्यमिक शाला रंगोले में खेल का आयोजन संपन्न

कोरबा। पूर्व माध्यमिक शाला रंगोले में विद्यालय स्तर खेल का आयोजन प्रधान पाठक एसके गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रुपेश कुमार कंवर के द्वारा रिबन काटकर प्रारंभ किया गया। प्रत्येक खेलों में बच्चों ने प्रतिभागी बनकर खेल भावना का परिचय देते हुए उत्साहित दिखाई। प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के बालक-बालिकाओं ने निम्न खेलों में सहभागिता निभाई जो इस प्रकार है- लंबी कूद, ऊंची कूद, बोरा दौड़, चम्मच दौड़, फुगड़ी खेलों में प्रथम एवं द्वितीय आने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए इनाम के रूप में प्रोत्साहित करने हेतु नामांकित किया गया है।


खेल को संपन्न कराने में पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक सुबन सिंह पैकरा, विजय कुमार सिंह तंवर, विजय देवांगन, श्रीमती अन्नुलता कंवर, ज्योति महंत, संतलाल यादव, चरण दास महंत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Exit mobile version