DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

श्रीलंका के राष्ट्रपति बोले- मुसीबत में भारत ने मदद की:अपनी जमीन का भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने दूंगा, समर्थन देते रहेंगे

नई दिल्ली,एजेंसी। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके अपने पहले विदेश दौरे पर भारत आए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। दिसानायके ने पीएम मोदी को यकीन दिलाया है कि वे अपने देश की जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति के तौर पर पहली बार भारत दौरे पर आए दिसानायके ने सोमवार को कहा कि श्रीलंका, भारत की मदद से आगे बढ़ेगा और पड़ोसी देश को वे अपना समर्थन देते रहेंगे।

दिसानायनके ने कहा-

हमने लगभग 2 साल पहले एक बड़े आर्थिक संकट का सामना किया था। भारत ने हमें उस दलदल से बाहर निकलने में बहुत मदद की थी। PM मोदी ने मुझसे कहा है कि श्रीलंका, भारत की विदेश नीति में अहम जगह रखता है।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए आपने भारत को चुना है। इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा का सृजन हो रहा है। हमने अपनी साझेदारी के लिए एक फ्यूचरिस्टिक विजन अपनाया है।

भारत दौरे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके।

दिसानायके का भारत में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत

अपने पहले विदेश दौरे पर आए दिसानायके का स्वागत राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। दिसानायके 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। दिसानायके आज रात राष्ट्रपति मुर्मू की तरफ से आयोजित स्टेट डिनर में शामिल होंगे। इसके बाद कल सुबह बोध गया जाएंगे।

जॉइंट डिफेंस फोर्सेज ने श्रीलंका के राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

जॉइंट डिफेंस फोर्सेज ने श्रीलंका के राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने सोमवार को राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वित्त मंत्री और विदेश मंत्री से भी मुलाकात की श्रीलंका के राष्ट्रपति ने रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की गई। दिसानायके ने कहा कि उन्होंने भारत-श्रीलंका आर्थिक सहयोग को मजबूत करने, निवेश के अवसरों को बढ़ाने और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

दिसानायके ने X पोस्ट में कहा- भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान, मुझे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बात करने का मौका मिला। हमारी बातचीत भारत-श्रीलंका आर्थिक सहयोग को मजबूत करने, निवेश के अवसरों को बढ़ाने, क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने, टूरिज्म और एनर्जी जैसे मुद्दों केंद्रित थी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात में श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कई जरूरी आर्थिक मुद्दों पर बात की।

PM मोदी से बातचीत से दिल्ली-कोलंबो सहयोग बढ़ेगा रविवार को विदेश मंत्री जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान भारत की नेबर फर्स्ट पॉलिसी और सागर आउटलुक में श्रीलंका के महत्व को बताया। जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत से नई दिल्ली और कोलंबो के बीच सहयोग बढ़ेगा।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिसानायके से मुलाकात में भारत की नेबर फर्स्ट पॉलिसी के बारे में बताया।

Exit mobile version