कोरबा। श्री सत्य साईं सेवा समिति, कोरबा द्वारा श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का आयोजन 19 जुलाई को दोपहर 2 बजे से किया गया है। रथयात्रा कोसाबाड़ी से शरू होकर सुभाष चौक, आरपीनगर, शिवाजीनगर, एमपीनगर, समिति हॉल जेपी कालोनी एसईसीएल से श्री गजानन साईं मंदिर बुधवारी में प्रवेश करेगी। जहां शाम 7 से 8 बजे तक विशेष भजन संध्या व महाप्रसाद का वितरण होगा। 20 जुलाई को सुबह 5 बजे से ओंकार सुप्रभातम एवं नगर संकीर्तन, सुबह 9 बजे श्री सत्य साईं समिति कुसमुंडा गेवरा के लिए रथ यात्रा रवाना होगी।
श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा 19 जुलाई को
