DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

श्री वेंकटेश्वर भगवान का पांच दिवसीय झूलनोत्सव 3 अगस्त से

जांजगीर-चांपा। श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही मंदिरों और देवस्थानों में झूलनोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में अग्रसेन भवन नैला में 3 अगस्त से 7 अगस्त तक भगवान श्रीकृष्ण-राधा के झूलनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन श्री-श्री 1008 युवराज स्वामी रामकृष्णाचार्य महाराज के सानिध्य में होगा। इस आयोजन की जिम्मेदारी बसईवाल परिवार ने ली है। श्रद्धा और भक्ति के साथ तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन स्थल को श्रीकृष्ण धाम का रूप देने की योजना है। झूले को विशेष रूप से सजाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण और राधा को झूले पर विराजमान किया जाएगा।

भक्तों को दिव्य अनुभूति होगी। कार्यक्रम के संयोजक दासानुदास कैलास बसईवाल, दासानुदास पवन अग्रवाल, दासानुदास अंकित बसईवाल और परिवार के अन्य सदस्य श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रहे हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी के लिए श्रीकृष्ण खेड़िया (मोबाइल नंबर 7000358816) और आनंद अग्रवाल (मोबाइल नंबर 9827104958) से संपर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version