DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

श्रीमद भागवत कथा का आयोजन जश्न रिसोर्ट में 12 सितंबर से

सिंधानिया/अग्रवाल परिवार (छितोली वाले) के द्वारा पितृमोक्षार्थ गया श्राद्वान्तर्गत श्रीमद भागवत कथा आयोजित

कोरबा। कोरबा जिले में सिंधानिया/अग्रवाल परिवार (छितोली वाले) के द्वारा पितृमोक्षार्थ गया श्राद्वान्तर्गत श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा हैं। उक्त आयोजन कोरबा अंचल के जश्न रिसोर्ट, राताखार रोड में 12-18 सितंबर 2026 को आयोजित होगा।
इसके अंतर्गत 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को कलश यात्रा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से कथा स्थल जश्न रिसोर्ट कोरबा तक निकलेगी। तद्पश्चात 12 सितंबर 2026 (शनिवार) प्रथम दिवस को ही श्री भागवत की शोभायात्रा, मंगला चरण, गणेश पुजन, श्रीमद भागवत महात्म्य एवं गौकरण व्याख्यान दोपहर 3:00 बजे से किया जाएगा। 13 सितंबर 2026 रविवार द्वितीय दिवस को भीष्म स्तुति, परीक्षित जन्म, एवं सुकदेव परीक्षित संवाद का आयोजन दोपहर 3:00 बजे से होगा। 14 सितंबर सोमवार तृतीय दिवस कपिल देव मुनि संवाद, ध्रुव चरित्र, शिव-सती प्रसंग दोपहर 3:00 बजे से आयोजित होगा। इसी कड़ी में 15 सितंबर मंगलवार चतुर्थ दिवस नरसिंह अवतार, वामन अवतार, श्री कृष्णजन्म एवं जन्मोत्सव दोपहर 3:00 बजे से मनाया जाएगा 16 सितंबर बुधवार पंचम दिवस श्रीकृष्ण की बाललीला, श्री गिरीराज पूजन एवं छप्पन भोग दोपहर 3:00 बजे से आयोजित होगा। 17 सितंबर गुरुवार षष्ठम् दिवस अंतर्गत कंस वध, गोपी गीत एवं रुक्मिणी विवाह का आयोजन दोपहर 3:00 बजे से किया जाएगा।

आयोजित पितृमोक्षार्थ गया श्राद्वान्तर्गत श्रीमद भागवत कथा अंतर्गत 18 सितंबर शुक्रवार सप्तम दिवस सुदामा प्रसंग, परीक्षित मोक्ष एवं व्यास पूजन किया जाएगा। 19 सितंबर शनिवार अष्टम दिवस हवन एवं पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। भंडारे का आयोजन 16 अक्टुबर 2026, शुक्रवार को जश्न रिसोर्ट, कोरबा में होगा।

इस मांगलिक अवसर पर सिंधानिया अग्रवाल परिवार (छितोली वाले) बम्हनीडीह, कोरबा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ, भिलाई, बिजुरी, कोलकाता में निवासरत द्वारा सभी धर्म प्रेमी भक्तजनों को सादर एवं स्नेहिल आमंत्रण देते हुए कहा गया हैं की जन-जन के हृदयघट में विराजमान परमाराध्य ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी की असीम अनुकम्पा एवं पितरों के शुभाशीर्वाद से पितृमोक्षार्थ गया श्राद्धान्तर्गत श्रीमद भागवत का पुनीत आयोजन कोरबा की पावन धरा में किया जा रहा हैं। जिसमे व्यास पीठ पर अतुल कृष्ण भारद्वाज विराजमान होकर अपने सुमधुर वाणी द्वारा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य की त्रिवेणी प्रवाहित कर भक्तों को कथा का रससुधा पान करायेंगे। इसमें आप सभी धर्म प्रेमी भक्तजन सादर एवं स्नेहिल आमंत्रित हैं। इस पावन कथा का श्रवण कर अपना जीवन कृतार्थ करें।

Exit mobile version