DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा शुरू

जांजगीर। ग्राम कनई के (सुकली) गांव में शुक्रवार 10 अक्टूबर से सात दिवसीय श्रीमदभागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इसमें गांव के महिलाओं और युवतियों ने प्रारंभिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा मंगलू राम कश्यप के घर से पोचो तालाब से महिलाओं ने अपने सिर पर पवित्र जल भर के नगर भ्रमण कराया गया। इसमें भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह एक पवित्र अनुष्ठान है। जो कथा ज्ञान यज्ञ को शुरू करने के लिए किया जाता है और इसे शुभ और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। कथा वाचक भारत भूषण शर्मा 17 अक्टूबर तक कथा वाचन करेंगें। इस धार्मिक कथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगरवासी और मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में जुटे हुए है।

Exit mobile version