कोरबा । सोनी टीवी का प्रसिद्ध शो इंडियाज गोट टैलेंट सीजन 11 में छत्तीसगढ़ की म्यूजिकल टीम “द रियल सिंफनी एंड एक्वायर” (बैंड) द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई ।जिसमें कोरबा छत्तीसगढ़ की सृष्टि शर्मा का चयन सेमीफाइनलिस्ट रही। जिसे विगत दिनांक 19- 10- 25 रविवार को सोनी टीवी द्वारा उक्त शो को दिखाया गया।
सृष्टि शर्मा ने छत्तीसगढ़ के 20 कलाकारों के साथ बैंड” रियल सिम्फनी और क्वायर” के साथ “इंडिया गॉट टैलेंट सीजन 11″के मंच पर सिंगर के रूप मेंअपनी प्रस्तुति दी ।जिसमें गोल्डन बजर की प्राप्ति के साथ सेमीफाइनलिस्ट रही। उन्होंने अपनी प्रस्तुति को देते हुए जजों और श्रोताओं का दिल जीता। जिसमें जजों के द्वारा मंच पर गोल्डन बाजर के साथ सेमी फाइनलिस्ट घोषित किया गया और जजों के द्वारा मंच पर कलाकारों को गले लगाते हुए प्रोत्साहित किया।

सृष्टि शर्मा, मीनेष शर्मा एवं माता किरण शर्मा की बेटी है जो कि अपने दो बहनों एवं एक भाई में सबसे बड़ी है ।सृष्टि शर्मा के पिता सीसीएल मानिकपुर मैं इलेक्ट्रिकल फोरमैन इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं जो की शहीद भगत सिंह कॉलोनी एस ई सी एल में निवास करते हैं ।सृष्टि शर्मा बचपन से ही संगीत में रुचि रखती हैं जिन्होंने डीएव्ही पब्लिक स्कूल एसईसीएल कोरबा से पढ़ाई की हुई है। शुरू से ही संगीत में रुचि रखने वाली सृष्टि शर्मा बचपन में चौथी कक्षा में इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में भी भाग लेते आई हैं जो कि कोरबा का रियलिटी शो “कोरबा सिंगिंग स्टार “में भी सेमी फाइनलिस्ट रही है।
दि रॉयल सिंफनी एंड क्वायर के बैंड में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों से कोरबा, बिलासपुर ,रायपुर, रायगढ़, जगदलपुर एवं सारंगढ़ के लगभग 20 कलाकार हैं। जिन्होंने कई महानगरों में जैसे जयपुर, मुंबई, चंडीगढ़ आदि शहरों में भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। सृष्टि शर्मा वर्तमान में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में संगीत की विद्यार्थी हैं । उन्होंने बताया कि बड़ी मेहनत के बाद मै इस मुकाम पर पहुंची हूं ।मैं सदैव अपने जीवन में एक बहुत बड़ी सिंगर बनना चाहती हूं। सृष्टि शर्मा अपने मां-बाप और दोस्तों की बहुत शुक्रिया करती हैं जिन्होंने हर समय ,हर जगह उनका प्रोत्साहन देकर मनोबल बढ़ाया।
