DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

शुरुआती बारिश में ही स्टेडियम बना तालाब

कोरबा/कटघोरा। नगर का एकमात्र स्टेडियम, जो कि शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला के समीप स्थित है, पहली ही बारिश में तालाब में तब्दील हो गया है।

नगर पालिका परिषद कटघोरा ने स्टेडियम के जीर्णोद्धार का कार्य जोर-शोर से शुरू किया था, जिसके लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रोहित सिंह की अनुशंसा पर जिला खनिज न्यास मद से लगभग 70 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई थी। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी स्थानीय ठेकेदार को सौंपी गई। शुरुआती दौर में बाउंड्रीवॉल, बोरवेल, चबूतरे और हाईमास्क लाइट का कार्य भी कराया गया। मैदान में घास लगाने के िलए मिट्टी भी डाली, लेकिन यह कार्य महज खानापूर्ति बनकर रह गया। इसलिए मिट्‌टी बह गई।

Exit mobile version