DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, 1 की मौत:100 से ज्यादा घायल, तेज बारिश के बीच 10 लाख से ज्यादा लोग मौजूद

पुरी, एजेंसी। ओडिशा के पुरी में गुरुवार को रथयात्रा शुरू होते ही भगदड़ मच गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।

120 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दावा है कि भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों को दम घुटने की समस्या हुई।

इससे पहले शाम 5.05 बजे जगन्नाथ मुख्य मंदिर से शुरू हुई। इस वक्त तेज बारिश हो रही थी। इसके बावजूद यात्रा रूट पर 10 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे।

Exit mobile version